WELCOME TO UDDYAM

उद्यम आपको अपने भविष्य को बदलने के लिए आमंत्रित कर रहे है।

BUILDING COMPANY

उद्यम-हमारा परिचय

उद्यम मधुबनी स्थित एक स्‍थानीय गैर सरकारी संस्‍थान है । जो बेरोजगारों को ट्रेनिंग एवं नौकरी दिलाने के लिए काम कर रही है ।

उद्यम मधुबनी में युवाओं के लिए निर्माण (construction) उद्योग में बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर, तकनीशियनों के रूप में, बड़ी संख्‍या में रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं। यह युवाओं के लिए स्थिर कमाई के अवसरों के साथ सम्मानजनक नौकरियों में प्रवेश करने का एक अभूतपूर्व अवसर है।

उद्यम के द्वारा प्रशिक्षण (training) एवं नौकरी की गारंटी सुनिश्चित किया जाएगा:

चुने हुए युवाओं को मुफ्त तकनीकी प्रशिक्षण और इंटर्नशिप देने के लिए भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और निर्माण (construction) कंपनी के साथ उद्यम का करार हुआ है। यह प्रशिक्षण 3 महीने की अवधि के लिए , Ahmadabad स्थित संस्थान में प्रदान किया जाएगा।

तीन महीने के प्रशिक्षण के दौरान, Ahmadabad में आपको दी जाएगी:

  • आवास, भोजन और बुनियादी चिकित्सा की सुविधा।
  • तकनीकी अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा कक्षा (Classroom + Lab) और तकनीकि प्रशिक्षण ।
  • नई निर्माण उपकरण और तकनीकों के साथ काम करने का अवसर ।

आपको एक तकनीशियन के रूप में विशेषज्ञता प्राप्त होगी, साथ ही आपको निर्माण (construction) क्षेत्र में तकनीकी रोजगार की गारंटी दी जाएगी ।

प्रशिक्षण के लिए चयन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2022 तक मधुबनी में आयोजित किया जाएगा।

उद्यम मई 2022 के पहले सप्ताह में अहमदाबाद में प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने वाले अनुमानित 30 उम्मीदवारों का चयन करेगा।

· प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में अधिक जानने के लिए, हमें एक कॉल करें :
+91 8210151657.

प्रशिक्षण के बाद, आपको क्या क्या मिलेगा:

  • भारत में अग्रणी निर्माण कंपनियों के साथ नौकरी की गारंटी ।
  • प्रति माह औसतन रू० 11,000/- या उससे ज्यादा कमाने का अवसर और संभावित रूप से रू० 8,000/- प्रति माह बचाने का अवसर।
  • राष्ट्रीय कौशल विकास निगम – भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र।
  • एक प्रशिक्षित और मूल्यवान तकनीशियन के रूप में भारत में और संभवतः विदेशों में भी अपने क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर ।
  • महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम करके राष्ट्र निर्माण में भाग लेने का अवसर जैसे कि: हवाई अड्डे; हाई स्पीड रेलवे; राजमार्ग परियोजनाएं आदि।
  • आपको किस क्षेत्र में काम करना है यह 3 महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आपके प्रदर्शन पर आधारित होगा जिसका निर्णय प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी लेंगे।

आपको निम्नलिखित चरणों में चलने वाली चयन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाता है (कृपया संबंधित शुल्क का ध्यान रखें) :

  1.  रू० 200/- का भुगतान करके अपना आवेदन पत्र उद्यम ऑफिस में जमा करें।
  2. जिस उम्मीदवार का आवेदन चयनित होगा उन्‍हें फोन कर सूचित किया जाएगा ।
  3. चयनित उम्मीदवार को एकमुश्त पंजीकरण शुल्क रू० 1,500/- का भुगतान करना होगा । यह शुल्क:
    • चिकित्सा जॉंच लिए है और
    •  मधुबनी में उद्यम द्वारा (interview) साक्षात्कार के लिए है ।
  4. केवल मेडिकल टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार पास करने वाले आवेदकों को प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारियों के सामने वीडियो इन्‍टरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा।
  5. वीडियो इन्‍टरव्‍यू के लिए उपस्थित होने से पहले आपको रू० 12,000/- उद्यम ऑफिस में जमा करने होंगे ।
  6.  इस जमा राशि का विवरण है :
  • उद्यम की फीस एवं पूरी प्रक्रिया का खर्च रू० 6,000/-
  •  प्रशिक्षण संस्थान अहमदाबाद के लिए एकतरफा यात्रा बुक करने के लिए शुल्क रू० 1000/-
  • सुरक्षा जमा राशि रु० 5,000/-, यह जमा राशि आपके द्वारा 15 महीनों के अनुबंधित ट्रेनिंग एवं नौकरी के कार्यकाल के समापन पर पूरी तरह से आपको वापस लौटा दी जाएगी । यह सुरक्षा जमा राशि उद्यम द्वारा रखी जायेगी इसकी वापसी भी उद्यम करेगा ।
  • यह बात ध्यान देने योग्य है:
    1. · प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारियों के वीडियो इन्‍टरव्‍यू में फेल उम्‍मीदवार को पूरे रू० 12,000 वापस कर दिए जाएंगे।
    2. · चयनित उम्मीदवार अगर, जाने से मना करता है तो उद्यम की फीस एवं रेल यात्रा के खर्च के अलावा बांकी सुरक्षा जमा राशि रू० 5000/- आपको वापस लौटा दी जाएगी
  • सुरक्षा जमा राशि और पंजीकरण शुल्क यह सुनिश्चित करने के लिए है कि केवल गंभीर उम्मीदवार ही प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र भरें ।
  • सभी भुगतान और धन राशि की वापसी केवल उद्यम ऑफिस से बैंक खाते के माध्यम से की जाएगी ।

कार्यक्रम में पूरी प्रक्रिया का संक्षेणन ।

Sl No. Step Date Charges
1. आवेदन पत्र भरना । 12/04/22 से 19/04/22 तक रू० 200/-
2. चुने हुए उम्‍मीदवारों को फोन कर सूचित किया जायेगा । 14/04/22 से 20/04/22 तक  
3. एकमुश्‍त पंजीकरण शुल्‍क का भुगतान उद्यम इन्‍टरव्‍यू एवं मेडिकल जॉंच के लिए । 16/04/22 से 22/04/22 तक रू० 1500/-
4. वीडियो साक्षात्कार (इन्‍टरव्‍यू) के लिए उपस्थित होने से पहले आपको जमा करने होंगे । 23/04/22 से रू० 12000/-
5. केवल मेडिकल टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार पास करने वाले आवेदकों को प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारियों के साथ वीडियो इन्‍टरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा।    

चयन किये जाने की शर्ते :

यह योजना केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है क्‍योंकि ये रोजगार के अवसर निर्माण (construction) क्षेत्र में हैं :

  1. 19 वर्ष से 35 वर्ष की आयु के बीच ।
  2. हिंदी में पढ़ने और लिखने में सक्षम ।
  3. सरल अंकगणित करने में सक्षम (जोड़ एवं घटाव) ।
  4. अच्छी शारीरिक और चिकित्सीय (medical status) स्थिति का :
    • 155 सेमी या अधिक की ऊंचाई ।
    • 45 KG या उससे अधिक का वजन ।
    • कोई पूर्व-मौजूदा चिकित्सा स्थिति नहीं होनी चाहिए ।
    • सामान्य दृष्टि का होना ।

उद्यम द्वारा साक्षात्कार (इन्‍टरव्‍यू) के समय अपको इन मूल प्रमाण पत्रों को प्रस्तुत करना होगा (originals) :

  1.  हाल में लिया गया पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो (5 copy)
  2. आधार कार्ड
  3. बैंक बचत खाता
  4. शैक्षणित प्रमाण-पत्र (न्‍यूनम कक्षा 6 से अधिकतम)
  5. अनिवार्य धन राशि :
    • आपको रू० 12,700/- तक जोड़कर शुरुआती भुगतान करने में सक्षम होना चाहिए।
    • आपको अपना वेतन मिलने से पहले पहले 4 महीनों तक यानी कि 3 महीने के प्रशिक्षण और नौकरी मिलने के बाद 1 महीने के लिए अपने रहने के खर्च (साबुन, शैम्पू, टेलीफोन योजना आदि) के लिए अतिरिक्त रू० 6,000/- खाता में होना अनिवार्य है ।
    • कृपया ध्यान दें, हम कोई वित्तीय सहायता देने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए यदि आपके पास खर्च करने के लिए कम से कम रू० 18,700/- नहीं हैं, तो हम उम्मीद करते हैं कि आप आवेदन न करें।
    • सभी भुगतान और धन राशि की वापसी केवल बैंक खाते के माध्यम से उद्यम ऑफिस से की जाएगी ।
    • किसी भी नगद भुगतान के बाद रसीद लेना ना भूले ।
  • All payments and refunds will be made from the Uddyam office only through a bank account.
  • Do not forget to take the receipt after any cash payment.

अनुबंध (कौन्‍ट्रेक्‍ट) की अवधि

  1. आप लगातार 15 महीने की अवधि के लिए अपने घर से दूर रहने के लिए तैयार हैं।
    • अहमदाबाद में 3 महीने का प्रशिक्षण मई से जुलाई 2022 तक
    • साइट पर काम के 12 महीने जो भारत में किसी भी जगह हो सकती है ।
  2. प्रशिक्षण संस्थान के नियमानुसार अवकाश को छोड़कर, आपको इन 15 महीनों में कोई और अवकाश नहीं दिया जाएगा।
  3.  यदि आप 15 महीने की अनुबंधित (कौन्‍ट्रेक्‍ट) अवधि को पूरा करने में असफल (फेल) होते हैं तो आपकी रू० 5,000/- सुरक्षा जमा राशि उद्यम द्वारा वापस नहीं कि जायेगी ।